एक ही दिन में मतगणना पूरी करने की तैयारी, कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

सिटी रिपोर्टर | बोकारो नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर मतगणना प्रक्रिया को त्रुटिरहित एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कोषांग की ओर से डीएवी इस्पात विद्यालय सेक्टर-2सी में मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 60 मतगणना सुपरवाइजर तथा 130 मतगणना सहायकों को विस्तृत रूप से प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग प्रभाष दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग जगरनाथ लोहरा और मास्टर ट्रेनर आशुतोष कुमार उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनर आशुतोष कुमार ने मतगणना के दौरान होने वाली सामान्य त्रुटियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कर्मियों को सावधानीपूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतपत्रों की सही छंटाई, बंडल बनाने व गणना की प्रक्रिया को व्यवहारिक उदाहरणों के साथ समझाया। उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने बताया कि नगर निगम चास व फुसरो नप की मतगणना एक ही दिन में संपन्न कराई जाएगी। पहले वार्ड की, बाद में मेयर प्रशिक्षण में प्रपत्र-17 (डाले गए मतों का लेखा) व प्रपत्र-18 (पेपर सील लेखा) के मिलान को अनिवार्य बताया। निर्देश दिया कि पहले वार्ड से संबंधित सादे बैलेट पेपर की गिनती की जाएगी, उसके बाद मेयर/अध्यक्ष पद से संबंधित गुलाबी बैलेट पेपर की गणना होगी। मत पेटिका की सील एजेंटों को दिखाने बाद ही खोला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *