सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजन समिति की ओर से एक विशेष पहल निष्ठा प्रशिक्षण और जागरुकता के माध्यम से समावेशी, सुरक्षित और उत्पीड़न मुक्त कार्यस्थल का पोषण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अभियान के तहत प्रथम शिक्षण सत्र का आयोजन कोक ओवन, आरएमपी एवं आरएमएचपी विभाग में किया गया। उद्घाटन अनुभाग प्रभारी अंजनी कुमार तथा महाप्रबंधक एवं समिति की अध्यक्ष अनुपमा तिवारी द्वारा किया गया। महाप्रबंधक नीना सिंह व सहायक महाप्रबंधक नंदा प्रियदर्शिनी की उपस्थिति प्रबंधन की कर्मचारी कल्याण और लैंगिक संवेदनशीलता के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। संचालन सहायक महाप्रबंधक शिप्रा हेम्ब्रम व वरीय प्रबंधक सुष्मिता सोरेन ने किया। कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम के प्रावधानों के साथ-साथ कंपनी की विभिन्न नीतियों जैसे मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश, चाइल्ड केयर लीव और लघु परिवार योजना पर विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने महिला कर्मचारियों के लिए सहायक बताया।


