बालोद|गुरूर मुख्यालय में किराए के मकान में निवासरत 28 वर्षीय मीनाक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसके बाद बुधवार को मायका पक्ष से पहुंचे लोगों ने मृतका के पति पर अवैध संबंध सहित कई आरोप लगाकर लाश को ससुराल के बजाय मायका थनौद में ले जाकर अंतिम संस्कार करने अड़े रहें। इसकी जानकारी मिलने के बाद डीएसपी माया शर्मा, तहसीलदार व अन्य अफसर पहुंचे। मायका पक्ष का आरोप है कि मृतका का पति गुरूर में सरकारी विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। वह मीनाक्षी को प्रताड़ित करता था। मानसिक तनाव की वजह से परेशान रहती थी। इस वजह से मंगलवार को आत्मघाती कदम उठा लिया।


