बालोद| बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान स्थिर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम रहा। अधिकांश समय के लिए मौसम साफ रहा। सूर्यास्त के दौरान बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हो सकता है। न्यूनतम तापमान स्थिर रह सकता है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 49 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। पश्चिमी विक्षोभ का असर आगे दिखेगा।


