नियम तोड़ा: 30 वाहन चालकों पर की गई चालानी कार्रवाई

भास्कर न्यूज | बेमेतरा यातायात पुलिस टीम ने जिले में नियमों के पालन को के लिए जांच अभियान चलाया। इस दौरान 24 फरवरी को थाना बेमेतरा में 2, थाना नवागढ़ में 5, चौकी संबलपुर में 2 तथा यातायात बेमेतरा द्वारा 21 चालान काटे गए। इस प्रकार कुल 30 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। सभी प्रकरणों में कुल 10,900 रुपये समन शुल्क वसूला गया। कार्रवाई में तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस ने नियमों का पालन करने व परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करने की बात कही। साथ ही मालवाहक एवं पिकअप वाहनों में सवारी न बैठाएं, मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलाएं और नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *