कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाएं: एएसपी

भास्कर न्यूज | बेमेतरा एएसपी हरीश कुमार यादव ने एसडीओपी कार्यालय बेमेतरा, सिटी कोतवाली, चौकी खंडसरा और देवरबीजा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और बेहतर पुलिसिंग करने की बात कही। एएसपी ने लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत, गुम प्रकरण और वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त पत्रों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने असल व दीगर जरायम रजिस्टर, केस डायरी, सीसीपी रजिस्टर, रोजनामचा, परवाना, आवक-जावक, प्रारंभिक व विभागीय जांच रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों का परीक्षण किया। साथ ही ई-साक्ष्य के प्रभावी उपयोग और उच्च कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के पालन करने की बात कही। उन्होंने थाना व चौकी स्तर पर महिला डेस्क और सियान डेस्क को निरंतर सक्रिय रखने पर बल दिया गया। जब्ती माल, मालखाना, जब्ती रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट, ग्राम अपराध पुस्तिका, फिंगर प्रिंट रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों की जांच कर साफ-सफाई बनाए रखने कहा। महिला अपराध के निराकरण पर जोर: उन्होंने पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों के त्वरित निराकरण तथा गुम बालक-बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी पर विशेष जोर दिया गया। संशोधित नए कानूनों के संबंध में विवेचकों को आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी भूषण एक्का, थाना प्रभारी रोशन लाल टोन्डे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गुंडा व असामाजिक लोगों पर कड़ी निगरानी रखें एएसपी यादव ने बीट प्रभारियों और आरक्षकों को क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर नागरिकों से संवाद स्थापित करने को कहा गया। अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा और नशीली दवाओं के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सतत निगरानी रखने को कहा गया। उन्होंने कहा कि लंबित वारंटों की तामिली, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और बाउंड ओवर की कार्यवाही में तेजी लाए। चोरी व अन्य अपराधों पर अंकुश के लिए रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और कॉम्बिंग गश्त सुदृढ़ करने, होटल, लॉज, ढाबा की नियमित जांच करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *