कवर्धा| नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को होगा। लोक अदालत विवाद निवारण के वैकल्पिक तंत्र में से एक है। यह एक ऐसा मंच है, जहां न्यायालयों में लंबित या मुकदमे से पूर्व चरण में मौजूद विवादों/मामलों का सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटारा/समझौता किया जाता है। बताया गया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संपर्क कर सकते हैं।


