शहर के वार्डों में स्वच्छता महा अभियान की शुरुआत

कोरबा| नगर निगम ने 25 फरवरी से 14 अप्रैल तक वार्डों और बस्तियों में स्वच्छता महा अभियान चलाने का निर्णय लिया है। प्रतिदिन सुबह 7 बजे अभियान शुरू होगा। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने इसके लिए वार्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इस दौरान सड़क, फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करने, पानी आपूर्ति की शिकायतों का निराकरण करने की कार्रवाई भी की जाएगी निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नरों और अधिकारियों को ही नोडल अधिकारी बनाया है। इसके लिए वार्डवार तिथि निर्धारित की गई है रामसागर पारा और राताखार से अभियान की शुरुआत होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *