धमतरी| जेनेसिस कॉलेज द्वारा लम्हे-2026 थीम पर वार्षिक समारोह का आयोजन गंगरेल स्थित रिसॉर्ट में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गीत की प्रस्तुति दी गई। समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा, उपलब्धियों तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित किया गया। मिस्टर फ्रेशर सिद्ध जैन, मिस फ्रेशर सुमन साहू, मिस्टर फेयरवेल वेदांत देवांगन, मिस फेयरवेल निष्ठा सिंघल, मिस्टर इवनिंग कृष्णा सिंघल, मिस इवनिंग गुर्लिन बग्गा बने। समारोह के संचालक प्रीतपाल सिंह छाबड़ा ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य शिरामणि सोनी, प्रोफेसर गौरव लोहाना, हरीश नागवानी, रीतेश सिंह आदि उपस्थित थे।


