भास्कर न्यूज | बलौदाबाजार शहर के मुख्य बाजार और सब्जी मंडी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे अज्ञात चोरों ने मंडी रोड स्थित शांति किराना स्टोर का शटर तोड़कर गल्ले में रखी नगदी रकम पार कर दी। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। दुकान के प्रोपराइटर नितिन गुप्ता के अनुसार रात में दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। देर रात चोरों ने सटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीधे काउंटर तक पहुंचकर नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह आसपास के लोगों ने टूटा सटर देखा तो व्यापारी को सूचना दीथाना प्रभारी की अनुपस्थिति में प्रभार संभाल रहे एएसआई कय्यूम का कहना है कि संबंधित पक्ष द्वारा अब तक चोरी की एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है, इसलिए उन्हें घटना की औपचारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।


