कोरबा | नगर पंचायत छुरी कला के वार्ड क्रमांक 3 आवास मोहल्ला को लोगों ने पार्षद बाल गोविंद देवांगन पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कराने की शिकायत कलेक्टर से की है। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है। वार्ड के लोगों ने बताया कि दो से ढाई एकड़ जमीन पर अतिक्रमण हो गया है। मुख्य मार्ग से लगे सरकारी जमीन पर सर्विसिंग सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही एक और अपने साथी नवल कुमार देवांगन को भी अतिक्रमण करवा रहा है। दोनों ही लोगों का खेत पास में ही है। सड़क मार्ग से जुड़े होने के कारण नगर पंचायत ने पानी आपूर्ति के लिए बोर का खनन कराया है ।बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर भी लगाया गया है। इस सरकारी जमीन पर करीब 50 परिवारों की आवाजाही के लिए रास्ता है। जिसमें सीसी रोड निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। लेकिन अपना प्रभाव दिखाते हुए रास्ते को बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। वार्ड के राजू सारथी, रामकुमार शर्मा, सुधा दुबे समेत बस्ती के लोगों ने नगर पंचायत के सीएमओ को सीसी रोड बनाने आवेदन दिया है।


