किशनपुर विद्यालय के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना

भास्कर न्यूज | पाटन पाटन प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय किशनपुर के छात्र-छात्राएं शुक्रवार को प्रिंसिपल रीना दुबे के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण के लिए रांची एवं खूंटी के लिए रवाना हुए। इस दौरान बच्चों को प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन कराया जाएगा। विद्यालय परिसर से बस के प्रस्थान के समय बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ दिखाई दे रही थी। अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह भ्रमण विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक से बाहर निकलकर वास्तविक जीवन, समाज और प्रकृति से जुड़ने का अवसर देगा। शिक्षकों का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास, व्यवहारिक ज्ञान और आत्मविश्वास बढ़ाने में अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। मौके पर प्रिंसिपल रीना दुबे ने कहा कि सच्ची शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती। शैक्षणिक भ्रमण बच्चों को दुनिया को करीब से देखने, समझने और सीखने का अवसर देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *