विदाई समारोह में बच्चों ने विद्यालय में बिताए हुए पलों को साझा किया

बेमेतरा| प्राथमिक शाला साल्हेपुर, में कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसी अवसर पर स्थानांतरण उपरांत सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार ठाकुर को भी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने गीत, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाया। कक्षा पांचवीं के बच्चों ने विद्यालय में बिताए पलों को साझा किया। प्रधान पाठक अंबालिका पटेल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की सीख देते हुए आगे बढ़ने प्रेरित किया। उन्होंने सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार ठाकुर के योगदान को याद करते हुए, कहा कि उनका समर्पण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किया गया प्रयास सदैव स्मरणीय रहेगा। शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। समारोह में कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए। वहीं ठाकुर को श्रीफल एवं प्रतीक-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष चोवाराम यदु,शिक्षक डांगेंद्र निषाद सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *