4 मार्च को होली पर गूंजेगा हास्य कवि सम्मेलन में फागुन ठहाका

भास्कर न्यूज | धमतरी रंगों के पर्व होली पर धमतरी में हास्य और व्यंग्य की धारा बहेगी। समाजसेवी पं. राजेश शर्मा द्वारा 4 मार्च को शाम 8 बजे श्री राधाकृष्ण भवन में हास्य कवि सम्मेलन “फागुन ठहाका” का आयोजन किया है। कार्यक्रम में श्रृंगार एवं हास्य की कवयित्री पद्मनी शर्मा दिल्ली अपनी मधुर अभिव्यक्ति और फागुनी रचनाओं से वातावरण को भावपूर्ण बनाएंगी। इसके अलावा आगरा की ओज एवं हास्य कवयित्री योगिता चौहान, राजनांदगांव के श्रृंगार एवं हास्य के कवि पद्म लोचन मुंहफट, भिलाई के हास्य कवि एवं पैरोडी किंग आलोक शर्मा, रायपुर के हास्य कवि रामेश्वर वैष्णव, सारंगढ़ के हास्य कवि शशि भूषण स्नेही अपनी रचनाओं से फागुन की मस्ती को दोगुना करेंगे। आयोजक पं. राजेश शर्मा ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि हृदयों को जोड़ने का उत्सव है। ‘फागुन ठहाका’ के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि समाज के सभी वर्ग एक मंच पर आएं, हंसी के रंग में रंगें और आपसी भाईचारे को मजबूत करें। आज के तनावपूर्ण जीवन में हास्य और साहित्य मानसिक ऊर्जा का कार्य करते हैं। यदि हमारे इस आयोजन से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो यही हमारी सबसे बड़ी सफलता होगी। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित उपस्थित होकर इस साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संध्या को सफल बनाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *