सब्जी मंडी पपीता मार्केट स्थित श्री शिर्डी साईं बाबा मंदिर में श्री साईं बाबा सेवा समिति की ओर से मासिक भजन संध्या श्रद्धापूर्वक करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा की दिव्य संध्या आरती और ओम साईं राम के जयघोष के साथ हुआ। भजन गायक रोहित हरदिल एंड पार्टी ने अपनी मधुर आवाज में बाबा की महिमा का गुणगान किया। भक्ति रस में सराबोर होकर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। इस मौके पर मां भगवती क्लब के प्रधान अविनाश सिक्का व मंजू सिक्का ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की और बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी सुनील अग्निहोत्री ने विधिवत पूजन करवाया। भजन संध्या के विश्राम पर श्रद्धालुओं के लिए कढ़ी-चावल के लंगर की विशेष व्यवस्था की गई। इस दौरान दिनेश कालरा, महेश शर्मा, मनु जयरथ, संजीव सभरवाल, मनीत मैनी, प्रमोद चावला, कमल कुमार, मोनू शर्मा, मनोज नागपाल, विक्की अरोड़ा, गौरव गाबा, चेतन गंभीर, राजेश विग, हेमंत शर्मा, नवीन ठाकुर, अमित दुग्गल, अमित मेहता, रोहित अरोड़ा आदि ने सेवाएं निभाईं।


