डेली मार्केट में सब्जी विक्रेताओं का अतिक्रमण, राहगीर परेशान

कांकेर| शहर के डेली मार्केट अव्यवस्था का आलम है। यहां सब्जी विक्रेताओं द्वारा दुकानों के सामने सब्जियां अत्यधिक फैलाकर रखी जा रही हैं। इससे आम लोगों के लिए पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि खरीददार अपने दोपहिया वाहन बाजार के भीतर ही खड़े कर सब्जी खरीदते हैं, जिससे रास्ता और भी संकरा हो जाता है। बाजार क्षेत्र से प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी गुजरते हैं, लेकिन इस अव्यवस्था की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता। नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से दुकानदार सड़क तक अतिक्रमण कर पसरा फैला हुए हैं। कभी कभार कार्यवाही हो भी जाए, तो टीम के लौटते ही हालात फिर जस के तस हो जाते हैं। जिला व पालिका प्रशासन को लगातार कार्यवाही करते हुए व्यवस्था दुरुस्त करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *