सिविक सेंटर में संगीत संध्या आज

भिलाई | सांगीतिक संस्था सुर संगीत संगम मेलोडी मेकर्स और ऑफिसर्स एसोसिएशन बीएसपी के संयुक्त तत्वावधान में 115वें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सांगीतिक संध्या “लता मंगेशकर नाईट” का आयोजन 1 मार्च को शाम 6:30 बजे से प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया जा रहा है। यह आयोजन स्वर कोकिला लता मंगेशकर को समर्पित एक संगीतमय श्रद्धांजलि होगी, जिसमें प्रदेश की प्रतिष्ठित गायिकाएं शिप्रा मंडल, रुपाली सखारे, अलका शर्मा, माया बैनर्जी, रीतू मिश्रा, तृप्ति साहू, मंजीता भारद्वाज, शाहीन खान, दीपा बोकाडे, रश्मि घाटे और नमिता गांगुली — लता के सुपरहिट एवं सदाबहार नगमों की प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम का संचालन ज्योति धारकर करेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका रजनी बघेल होंगी। विशिष्ट अतिथियों में ब्रह्मकुमारी आशा बहन, बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सेफी चेयरमैन नरेंद्र बंछोर मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *