कलेक्टर ने पुसौर में निर्माणाधीन नाली और सड़क की प्रगति देखी

भास्कर न्यूज | रायगढ़ शनिवार को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने नगर पंचायत पुसौर का निरीक्षण कर विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति देखी। कलेक्टर ने लाइब्रेरी निर्माण, बोड से कॉलेज तक बनने वाले बीटी रोड और नाली निर्माण, पानी टंकी, पुष्प वाटिका, चंदन तालाब सौंदर्यीकरण और रानी सागर सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को काम के प्रति गंभीर रहने और सभी कार्य तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के साथ अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियांशु टोप्पो, तहसीलदार अनुराधा पटेल, सीएमओ ललित साहू, उप अभियंता गजेंद्र साहू, नायब तहसीलदार पंकज मिश्रा तथा अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपति और उपाध्यक्ष उमेश साव मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *