नरियरा | युवा पार्षद सुशांत बंजारे को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, नरियरा मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं, वार्ड वासियों और नगर वासियों में उत्साह का माहौल रहा। सुशांत बंजारे ने कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए युवाओं को जोड़ने, जनसंपर्क बढ़ाने और रचनात्मक कार्यक्रमों पर जोर दिया जाएगा।


