केराडीह में समाधान शिविर: 9 आवेदनों का निपटारा

भास्कर न्यूज | ​केराडीह केराडीह में छत्तीसगढ़ सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पंचायत स्तरीय समाधान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि यहां प्राप्त सभी 9 आवेदनों का संबंधित विभागों ने मौके पर ही निराकरण कर दिया। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और संतोष का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। राष्ट्रगान और छत्तीसगढ़ महतारी के राज्य गीत के सामूहिक गायन ने वातावरण को देशभक्ति और क्षेत्रीय गौरव से ओतप्रोत कर दिया। उपस्थित ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। शिविर में ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रत्येक विभाग के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त किया जाए, पात्रता क्या है और आवेदन प्रक्रिया किस प्रकार पूरी करनी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीसी संतोष यादव उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और इसके लिए ऐसे समाधान शिविर उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जमीर इस्लाम जिन्ना ने भी ग्रामीणों को जागरूक और सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रशासनिक स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुनकुरी, कारारोपण अधिकारी, पंचायत इंस्पेक्टर कुनकुरी सहित ब्लॉक के सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर के दौरान विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर 9 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायत और अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *