जशपुरनगर | धान कटाई खत्म होने के बाद पशुपालकों ने अपने मवेशियों को खुला छोड़ दिया है। मवेशी सड़कों पर घूम रहे है। गांव की सड़क से लेकर स्टेट हाईवे और नेशनल हाइवे में भी सड़क पर मवेशी घूमते हुए नजर आते हैं। कई बार भारी वाहन की चपेट में आकर मवेशी मर भी जाते हैं। पर इसके बावजूद पशुपालक इनकी सूद लेने नहीं पहुंचते हैं। शुक्रवार–शनिवार की रात को शहर के डोड़काचौरा में गैरेज के सामने एक मवेशी को ट्रक कुचलकर चला गया। मवेशी मृत हालत में दिनभर सड़क किनारे पड़ा रहा। ना तो उसे उठाने के लिए पशु पालक पहुंचा और ना ही ग्राम पंचायत गम्हरिया द्वारा मृत मवेशी को उठाने की कोई पहल हुई। शाम तक मृत मवेशी सड़क किनारे ही पड़ा रहा।


