5 जगह लगे आयुष्मान शिविर:गर्भवती महिलाओं की जांच और बच्चों का टीकाकरण किया

नागौर जिले में 5 जगह मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। सभी शिविरों में ग्रामीणों को चिकित्सा सेवाएं और परामर्श दिया गया। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने बताया कि जिले में नागौर के अलाय, मूंडवा के असावरी, जायल के बोड़वा, रियांबड़ी के बग्गड़ तथा मेड़ता के बासनी सेजा गांव में मुख्यमंत्री आयुष्मान शिविरों का आयोजन किया गया। सभी शिविरों में कुल 18 सौ से अधिक ग्रामीणों की हैल्थ स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य जांच और दवाईयां दी गईं। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों में चिकित्सकों ने प्रसव पूर्व जांच, बीमारियों की जांच, बीपी-शुगर जांच, नेत्र जांच, क्षय रोग की जांच व स्क्रीनिंग, परिवार कल्याण साधनों का वितरण, कुष्ठ रोग की पहचान तथा दंत रोग आदि से संबंधित रोगियों की स्क्रीनिंग कर उपचार किया गया। सभी बीसीएमओ सभी शिविरों की मॉनिटरिंग की। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक नागरिक को सर्वाेत्तम, सुलभ और गुणवत्तायुक्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। प्रथम चरण में पीएचसी और सीएचसी स्तर पर सप्ताह में 3 दिन शिविर लगेंगे। द्वितीय चरण में सभी 6 पंचायत समिति मुख्यालयों पर शिविरों का आयोजन होगा। तीसरे चरण में जिला अस्पताल में 1-1 रैफरल शिविर लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *