भरनो | भरनो के गढ़ाटोली पूल के आगे टर्निंग पर बीते शुक्रवार की रात के साढ़े दस बजे सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें तुरिअम्बा बॉस टोली निवासी राजेश उरांव और दीपक उरांव शामिल हैं। जानकारी के अनुसार राजेश और दीपक एक ही बाइक में सवार होकर अपना गांव तुरिअम्बा लौट रहे थे। इस क्रम में तेज गति होने के कारण टर्निंग पर बाइक अनियंत्रित हो गया और वे दीनो दो सौ मीटर की दूरी पर गिरकर बेहोश हो गए। काफी देर तक वे बेसुध पड़े रहे रात्रि होने के कारण किसी की नजर उनपर नहीं पड़ी काफी देर बाद गश्ती के क्रम में थाना प्रभारी कंचन प्रजापति उधर से गुजर रहे थे। तब दोनों घायलों को वहां से उठाकर भरनो हॉस्पिटल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया गश्ती के दौरान ऐन मौके अगर हम नहीं पहुंचते तो काफी देर हो जाती। क्योंकि दोनों बेहोश थे।


