गुमला | झालसा के निर्देशानुसार डालसा गुमला के द्वारा आगामी 8 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट गुमला में किया जाएगा। इस संबंध में तैयारी का जायजा लेने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के ध्रुव चंद्र मिश्र के द्वारा समय-समय पर संबंधित विभाग के सभी पदाधिकारियों से बैठक कर उचित दिशा निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में आज प्रधान जिला जज ने न्यायिक पदाधिकारीगण एवं अधिवक्ता गण, उत्पाद विभाग, श्रम विभाग, वन विभाग आदि के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्हें आने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले का निष्पादन करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। गुमला | सिसई रोड बाजार टांड़ के समीप मकसूद उर्फ सोनू अपने साढ़े सात डिसमिल जमीन पर मॉल का जमीन स्तर से काम मिस्त्री के माध्यम से करा रहे थे। इसी क्रम में खुदाई के दौरान तीन-चार दुकानांंे की दीवार पीछे से गिर गई। जिससे काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए। जिसके बाद मजदूर काम छोड़ भाग निकले। वही दीवार गिरने पर दुकान में बैठे लोग भी बच गए। दुकानदार रविशंकर साहू, दीपक ठाकुर, टुनी साहू, मोहन साहु ने बताया कि बाजार का दिन था। ग्रामीण क्षेत्र के लोग दुकान में समान खरीदारी करने के लिए आए थे। अचानक पांच बजे शाम को बगल के जमीन पर खुदाई का काम कर रहे मजदूर के खुदाई से दीवार गिर गई। दीवार गिरने पर मजदूर वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर जमीन मालिक मकसूद उर्फ सोनू घटनास्थल पर पहुंचे। जहां देखा की चार दुकानों का पीछे से दीवार गिरा हुआ है। हालांकि दीवार गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। परंतु दुकानदार का कुछेक समान मिट्टी में दब गया। इसके बाद सोनू ने पुन: मजदूर को बुलाकर फिलहाल उक्त दुकानों को सेफ करने के लिए काम प्रारंभ कर दिया है। सोनू ने बताया कि सभी दीवार बहुत पुरानी थी। पुराना जमाना का दीवार मिट्टी का होती है।


