आश्रम में नवनिर्मित दिव्य सरोवर का किया विधिवत लोकार्पण

भास्कर न्यूज | जालंधर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में नूरमहल आश्रम में नव निर्मित दिव्य सरोवर का विधिवत लोकार्पण किया गया। साध्वी पल्लवी भारती ने बताया इसी अवसर पर संस्थान की तरफ से अर्पण उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग दिन विभिन्न शहरों की संगत नूरमहल पहुंच रही है। इस क्रम में जालंधर की संगत नूरमहल आश्रम पहुंची। वहां सभी ने संस्थान के बोध मार्ग पर एकत्रित होकर भारतीय संस्कृति को दर्शाती सुंदर झांकियों सहित अभिनंदन द्वारा में प्रवेश किया। भक्ति द्वार से होते हुए सारी संगत भंडारा शेड में एकत्रित हुई। यहां सुंदर उत्सव को दर्शाता मंच तैयार किया गया था। पूरे आश्रम को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। स्थान स्थान पर बनी रंगोली आश्रम की सुंदरता को बढ़ा रही थी। स्वामी विश्वानंद के माध्यम से गुरु कैसे अपने शिष्य के भीतर परमात्मा को प्रकट कर उसका जीवन भी उत्सव बना देता हैं, प्रसंग संगत को सुनाया गया। साध्वी एवं स्वामी जनों ने बहुत सुंदर भजनों का गायन कर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। सारी संगत ने दिव्य सरोवर में डुबकी लगाई और अपने गुरुदेव आशुतोष महाराज का शुक्राना किया। इस अवसर पर स्वामी परमानंद, स्वामी सदानंद, स्वामी गिरधारानंद, स्वामी सज्जनानंद, स्वामी सत्मित्रानंद, स्वामी गुरुदेवानंद, स्वामी विज्ञानानंद, स्वामी सुखदेवानंद, साध्वी पल्लवी भारती, साध्वी गुरप्रीत भारती, साध्वी शशि प्रभा भारती, साध्वी त्रिनयना भारती उपस्थित थे। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *