जांजगीर| कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने ईडी व भाजपा सरकार का पुतला जलाया। कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने कहा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा प्रदेश कांग्रेस को जारी समन के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री द्वारा बिंदुवार जानकारी उपलब्ध कराने के बाद भी जबरिया ईडी कार्यालय में प्रदेश महामंत्री को 8 घंटा बैठाया गया। उन्हें 3 मार्च को पुनः ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। प्रदर्शन में विधायक व्यास कश्यप, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. परस शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक सिद्धिकी, विवेक सिसोदिया, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, अजीत सिंह राणा, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, संतोष बबई गढ़वाल, राजेश अग्रवाल, सुनील साधवानी आदि उपस्थित रहे।


