कवर्धा नपा अध्यक्ष व पार्षद आज लेंगे शपथ

भास्कर न्यूज | कवर्धा नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी और 27 वार्डों के पार्षद 2 मार्च को शपथ लेंगे। कार्यक्रम सरदार पटेल मैदान में होगा। इसमें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही शहर के जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख और गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि शपथ ग्रहण के साथ स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की परिकल्पना को साकार करने के लिए पूरी नगर पालिका टीम प्रतिबद्ध रहेगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू ने बताया कि आमंत्रण पत्र अध्यक्ष और सभी पार्षदों को भेजे जा चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें छन्नू निर्मलकर और उनके साथी भजन प्रस्तुत करेंगे। इस बीच मंदिरों से आए पुजारी और ब्राह्मण मंत्रोच्चारण करेंगे। शंखनाद और भारत माता के जयघोष के बीच शपथ ग्रहण होगा।इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली स्वच्छता दीदी भी शामिल होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *