मंडावर में बीटेक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत:कुएं से मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान; 3 लोगों पर हत्या का आरोप

झालावाड़ के मंडावर गांव में एक बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जयपुर में बीटेक कर रहे रवि मेहर (30) का शव शनिवार को खेत के कुएं में मिला। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता दुलीचंद मेहर ने बताया कि रवि शाम को अपनी दादी के साथ खेत पर कृषि कार्य देखने गया था। जब वह देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसे फोन किया। मोबाइल घर पर ही था। रात करीब 9 बजे उसका शव कुएं में मिला। एएसआई ने बताया कि शव को कुएं से निकालकर झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *