तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी बाइक को टक्कर:खाना खाकर लौट रहे पटवारी समेत दो लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 123 पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसा तसीमों स्थित एक मैरिज होम के सामने हुआ। घायलों की पहचान तसीमों निवासी दुर्गेश शर्मा और सैंपऊ में तैनात पटवारी राघवेंद्र परमार के रूप में हुई। दोनों मैरिज होम से खाना खाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान धौलपुर की तरफ से आ रही बेकाबू बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े। तेज धमाके की आवाज सुनकर मैरिज होम के बाहर मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। दुर्गेश के चेहरे और शरीर पर मामूली चोटें आईं। वहीं पटवारी राघवेंद्र की कमर और पैरों में चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चालक मैरिज होम के सामने खड़े अन्य वाहनों को भी टक्कर मार सकता था, लेकिन वह किसी तरह वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा को सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। फरार बोलेरो को पकड़ने के लिए आसपास के इलाके में नाकाबंदी भी कराई गई लेकिन बोलेरो चालक बोलेरो को लेकर भाग निकला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *