नागौर के मूंडवा उपखंड के रूण गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। भारी पुलिस जाब्ते के साथ सरकारी 7 बीघा जमीन से आज सुबह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, जो फिलहाल जारी है। आज सुबह पुलिस जाब्ते के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज शाम तक सात बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। अतिक्रमण हटाने के लिए 12 जेसीबी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। वहीं करीब 250 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात किए गए हैं। मौके पर नागौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, मूंडवा उपखंड अधिकारी लाखाराम चौधरी, मूंडवा तहसीलदार बुधाराम सोऊ समेत बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। गौरतलब है कि रूण सरपंच इंद्रा देवी ने आबादी भूमि में अतिक्रमण को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद हाईकोर्ट ने प्रशासन काे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अतिक्रमियों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया था। लेकिन प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। खबर सहयोग:- किशन शर्मा


