राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर रहे । इस दौरान उन्होंने वार्ड संख्या 80 के गणपति नगर अलकनंदा कॉलोनी में बनने वाली 88 लाख की सड़क का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस सड़क बनने के बाद आम जनता को काफी राहत मिलेगी। देवनानी ने कहा कि लंबे समय से यहां की क्षेत्रवासी सड़क निर्माण नहीं होने से काफी परेशान थे और जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा होगा उन्होंने कहा कि न केवल वार्ड संख्या 80 बल्कि पूरे अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र हो या फिर सड़क नाली और अन्य विकास कार्य। तेजी से काम किया जा रहा है। पानी की समस्या से भी अब जल्द ही निदान मिलेगा, वहीं पर्यटन क्षेत्र में भी अजमेर में नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं। जिसका लाभ आम जनता को मिलेगा। पढें ये खबर भी… बिजयनगर रेप-ब्लैकमेल कांड, पूर्व पार्षद-कैफे संचालक पेश:ब्राह्मण समाज ने निकाली रैली, आरोपियों को फांसी देने और बुलडोजर चलाने की मांग की बिजयनगर में हुए रेप और ब्लैकमेल कांड को लेकर रविवार को ब्राह्मण समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान समाज के लोगों ने रैली निकाली। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


