पुलिसकर्मी बन कर ठगी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार:आरोपी फर्जी साईबर पुलिसकर्मी बन कर लोगों के साथ अपहरण कर लूटपाट करते,बदमाशों के कब्जे से कई फर्जी आई कार्ड मिले

जयपुर के शिप्रापथ थाना पुलिस ने फर्जी साइबर पुलिसकर्मी बन कर अपहरण कर लोगों के साथ ठगी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने गैंग के सरगना सुशील उर्फ काशीराम मीणा सहित उसके दो साथियों को बापर्दा गिरफ्तार किया हैं। तलाशी के दौरान पुलिस को इन के ऑफिस,घर और कार से फर्जी इनकमटैक्स अधिकारी, जीएसटी अधिकारी, नेशनल एंटीकरप्शन समूह, के अधिकारी के आई कार्ड मिले हैं। तीनों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया हैं। डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया कि 24 फरवरी को भोला मीणा निवासी सवाई माधोपुर ने रिपोर्ट दी की 23 फरवरी को उसके बेटे रामवतार मीणा को तीन व्यक्ति मकान नम्बर 49-ए अयोध्या नगर त्रिवेणी नगर से उठा कर ले गये जो अपने आप को साईबर पुलिसकर्मी बता रहे है। आस पास के थानों में पता किया तो इस प्रकार की कोई घटना सामने नहीं आई उसके बाद रात में करीब 11.30 पीएम पर रामवतार का उसके पिता के पास फोन आया और कहा कि ये मुझे पीट रहे है तथा 40 हजार खाते में डालने के लिए बोल रहे हैं। जिस के बाद बदमाशों ने फोन बंद कर दिया। 24 तारीख को सुबह बदमाश फोन कर के 10 लाख रुपए की डिमांड करते हैं। और कहते हैं कि पैसा नहीं दिया तो बेटे को दिल्ली ले जाकर गिरफ्तार करेंगे। जिस पर शिप्रापथ थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जांच करना शुरू किया तो पता चला कि रामवतार ने अपने पिता को फोन किया कहा कि उसे बदमाशों ने छोड़ दिया हैं वह कमरे पर आ गया हैं। जिस पर शिप्रापथ थाना पुलिस भी कमरे पर पहुंची तो रामवतार ने बताया कि तीन लोग थे जो स्वयं को पुलिस वाले बता रहे थे। जिन्होंने उस के साथ बेल्ट व लात घूसों से मारपीट कि तथा एटीएम फोनपे, पेटीएम, गूगल पे के पिन मरे से ले लिए और खाते से जबरदस्ती 23 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिये वो तीनों लोग नीले रंग कि गाडी में उसे लेकर गए थे। ये लोग उसे शिवदासपुरा टोल के आगे खटाणा पैलेस होटल में ले गए थे। जिस पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज चैक किये, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी व वारदात में शामिल बदमाशों की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने बदमाशों के मोबाईल नम्बरों की सीडीआर निकाल कर उस पर काम करना शुरू किया। जिस पर पुलिस ने सुशील मीणा उर्फ काशी राम मीणा, आलोक कुमार मीणा, धीरज मीणा उर्फ डीके को बापर्दा गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तीनों बदमाशों ने पूछताछ में किये खुलासे गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि अपहण की वारदात का प्लान हम तीनों ने मिलकर बनाया था। शहर की भीड़ भाड़ वाली जगहों पर चाय की थडियों पर बैठकर अपने आप को इन्कम टैक्स अधिकारी व साईबर पुलिस अधिकारी बता कर लोगों से सूचना एकत्रित कर शॉफ्ट टारगेट को चुनकर उसकी रैकी कर उसको मौका देखकर उठाकर गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके घर वालो को पुलिस कर्मी बताकर जेल भेजने के नाम पर रुपए मंगवाते थे। पैसा नहीं देने पर मारपीट करते थे व पैसा मिलने पर उसको वापस छोड़ देते थे। गिरफ्तार बदमाशों ने पहले भी कई वारदात करना कबूल किया हैं। इन की हुई गिरफ्तारी 1 सुशील कुमार पुत्र मेघराज मीणा जति मीणा उम्र 27 साल निवासी ग्राम बामणवास पट्टी खुर्द पुलिस थाना बामणवास जिला सवाईमाधोपुर हाल किरायेदार म.न. ए-26 गणेश विहार कॉलोनी 07 नम्बर बस स्टैण्ट के पास प्रतापनगर पुलिस थाना प्रतापनगर जिला जयपुर 2. आलोक कुमार पुत्र आत्माराम मीणा जाति मीणा उम्र 27 साल निवासी बोढा मौहल्ला कॉलोनी बामणवास पुलिस थाना बामणवास जिला सवाई माधोपुर हाल किरायेदार म.न. ए-26 गणेश बिहार कॉलोनी 07 नम्बर बस स्टैण्ट के पास प्रतापनगर पुलिस थाना प्रतापनगर जिला जयपुर 3. धीरज कुमार मीणा पुत्र बनवारी लाल मीणा जाति मीणा उम्र 23 साल निवासी सुरवाल ग्राम पंचायत बामणवास पुलिस थाना बामणवास जिला सवाईमाधोपुर हाल म.न. ए-26 गणेश विहार कॉलोनी 07 नम्बर बस स्टैण्ट के पास प्रतापनगर पुलिस थाना प्रतापनगर जिला

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *