बीटेक स्टूडेंट की पिछोला झील में डूबने से मौत:संडे को दोस्तों साथ घूमने निकला था, लोअर भारी कपड़े का होने से डूबने की आशंका

उदयपुर की पिछोला झील में रविवार को एक बीटेक स्टूडेंट की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। शव निकालने गई सिविल डिफेंस की टीम का कहना था कि मृतक स्टूडेंट तैरना जानता था लेकिन उसने जो लोअर पहना हुआ था। वह काफी मोटे कपड़े था। भीगने के बाद कपड़े का वजन और बढ़ गया। ऐसे में वह पानी में दोनों पैरों से ठीक से मूवमेंट नहीं कर सका और डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है जिसमें डूबने के कारणों की स्पष्ट रूप से पुष्टि हो पाएगी। घंटाघर थाने के एएसआई भगवान लाल ने बताया कि मृतक की पहचान जी.सत्यनारायण निवासी काकलकेड़ा आन्ध्र प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक उदयपुर की सिंघानिया यूनिवर्सिटी में बीटेक फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। संडे को यूनिवर्सिटी से आउट पास लेकर दोस्तों साथ घूमने आया था
पुलिस ने बताया कि मृतक युवक संडे को छुट्टी ​के दिन आउट पास लेकर दो दोस्तों के साथ पिछोला झील घूमने आया था। झील में पहले से कुछ लोग रोज की तरह यहां नहा रहे थे। मृतक युवक ने भी नहाने के लिए अपने दोस्तों को बोला। बाकी दो दोस्त नहीं गए। वे झील किनारे बैठ गए और सत्यनारायण झील में नहाने गया। पहली बार वह झील में कूदा और तैरकर वापस आ गया। फिर दूसरी बार कूदा, जिसके बाद वह वापस नहीं आ सका। कुछ देर तक वापस नहीं आया तो दोस्तों को चिंता होने लगी। वे चिल्लाए लेकिन तब तक सत्यनारायण डूब चुका था। बाद में उसके ​शव को तलाशने के लिए सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया। सिविल डिफेंस ने शव निकालकर एमबी हॉस्पिटल मोर्च्युरी में शिफ्ट कराया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों का सुपुर्द किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *