रायपुर में डॉक्टर के बैंक के FD से निकले रुपए:साइबर ठगों ने भेजी थी APK फाइल, मॉल में मूवी देखते टाइम 30 बार आया OTP

रायपुर में एक डॉक्टर के सेविंग अकाउंट और FD से रुपए पार हो गए हैं। साइबर ठगों ने डॉक्टर को APK फाइल भेजी थी। जिसे डॉक्टर ने टच करके डाउनलोड कर लिया। अगले दिन जब डॉक्टर मॉल में मूवी देख रहा था उस दौरान 30 से ज्यादा ओटीपी उनके मोबाइल नंबर पर आए। इसके बाद उनके अकाउंट से 6 लाख से ज्यादा रुपए कट गए। यह पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ सतीश राजपूत ने बताया कि वह समता कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं। उनका इंडसइंड बैंक जीई रोड ब्रांच में खाता है। 23 फरवरी से 26 फरवरी के बीच उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। जो इंडसइंड KYC APK था। जिसे टच करने से वह डाउनलोड हो गया। अगले दिन एक के बाद एक 30 ओटीपी आए डॉक्टर ने आगे बताया कि अगले दिन वह मॉल में पिक्चर देखने गए थे। इस दौरान बैंक से एक के बाद एक 30 ओटीपी आना चालू हुआ। जिसमें सेविंग अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट से पैसा काटना चालू हो गया। उन्होंने अपनी ओटीपी किसी से शेयर नहीं की थी। डॉक्टर के सेविंग अकाउंट में करीब 1 लाख 92 हजार रुपए थे। वही फिक्स डिपाजिट से 2 लाख, 1 लाख 80 हजार और 28 करीब रुपए निकाल लिए गए। जिसके बाद उन्हें साइबर फ्रॉड का शक होने पर पुलिस को सूचना दी। इस मामले में सरस्वती नगर पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *