श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा (रजि.) जयपुर की ओर से आयोजित स्वर्णकार प्रीमियर लीग (एसपीएल) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 2 मार्च रविवार को सम्पन्न हुई। यह आयोजन बन्नी पार्क स्थित होटल में किया गया, जहां सभी 12 टीमों के खिलाड़ियों का चयन हुआ। इस दौरान टीमों की जर्सी और ट्रॉफी का भी अनावरण किया गया। स्वर्णकार प्रीमियर लीग 17 मार्च से 23 मार्च तक ब्रह्मपुरी स्थित चौगान स्टेडियम में खेला जाएगा। आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग लेंगी और सभी टीमों को दो-दो लीग मैच खेलने का मौका मिलेगा। सेमीफाइनल 22 मार्च को जबकि फाइनल मैच 23 मार्च को खेला जाएगा। टीम की जर्सी का किया गया अनावरण अध्यक्ष विजेंद्र सोनी जोड़ा ने बताया- ऑक्शन के लिए पूरे राजस्थान से 322 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाए। जिनमें से 180 खिलाड़ियों का चयन किया गया। ऑक्शन के अवसर पर भाग लेने वाली अलग-अलग टीमों की जर्सी और ट्रॉफी का भी अनावरण किया गया। विजेता टीम को मिलेगा एक लाख इक्कीस हजार रुपए का इनाम कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद सोनी ने बताया- इस लीग में विजेता टीम को एक लाख इक्कीस हजार रुपए और उपविजेता को इकसठ हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा, मेन ऑफ द सीरीज को ग्यारह हजार रुपए, जबकि बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर को इक्यावन सौ रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। ये टीमें लेंगी हिस्सा डीडवाना कैपिटल्स, जामवाल हरिकेन्स, नवाब सुपर जाइंट्स, सनराइजर्स बीकानेर, सोनी थंडर, ऐलेवन स्टार जयपुर, कबिरांश रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बीकानेर, सोनी टाइटंस, याराना सुपर किंग्स, अजमीड सेना नागौर, भीलवाड़ा नाइटराइडर्स । ऑक्शन के अवसर पर वीरू मौसूण, नीतेश जालू, बिरजू बेवाल और सभी टीमों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


