CM यादव बोले-10 जिलों में होंगे इंडस्ट्री कॉन्क्लेव:औद्योगिक निवेश को देंगे बढ़ावा: कटनी में माइनिंग और फूड प्रोसेसिंग पर फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को कटनी में कहा कि राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए अनुकूल माहौल है। कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया गया है। राज्य सरकार प्रदेश के 10 अलग-अलग जिलों में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन करेगी। सबसे पहले इंदौर में आईटी, सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग पर केंद्रित कॉन्क्लेव होगा। उज्जैन में धार्मिक पर्यटन और फूड प्रोसेसिंग पर फोकस किया जाएगा। कटनी में जल्द ही मिनरल, माइनिंग और फूड प्रोसेसिंग पर कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कटनी में चूना उद्योग, मार्बल उद्योग के क्षेत्र में विकास की बड़ी संभावनाएं हैं। इससे रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर सृजित होंगे। कार्यक्रम में सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक संदीप जायसवाल, प्रणय प्रभात पांडे, धीरेंद्र बहादुर सिंह, महापौर प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा और जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी उपस्थित रहे। कटनी में पहुंचने पर किया इन्होंने स्वागत सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार शाम को कटनी में हेलीकॉप्टर से झिंझरी स्थित हेलीपैड पर उतरे। मुख्यमंत्री के स्वागत में शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह मौजूद थीं। इस दौरान तीन विधायकों मुड़वारा से संदीप जायसवाल, बहोरीबंद से प्रणय पांडेय और बडवारा से धीरेन्द्र बहादुर सिंह यहां पहुंचे। वहीं महापौर प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा और नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने उनका स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *