बच्चों के आंखों की जांच हुई

मुंगेली | पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, बंधवा में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता के उद्देश्य से नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम ने छात्रों की आंखों की जांच की और दृष्टि दोष वाले विद्यार्थियों का निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने के लिए पंजीयन किया। चिकित्सकों ने छात्रों को आंखों की देखभाल, संतुलित आहार और डिजिटल उपकरणों के सुरक्षित उपयोग के बारे में मार्गदर्शन दिया। विद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र सिंह तंवर ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं और ऐसे शिविर उन्हें स्वस्थ और जागरूक बनाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने चिकित्सकों की टीम और सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *