भास्कर न्यूज|दाढ़ी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर हायर सेकेंडरी स्कूल पचभैया में विज्ञान के गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। विज्ञान के सिद्धांत व नियमों से संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों जैसे धातु का विस्थापन, काजल का बनना, दहन क्रिया, पास्कल का नियम, चुंबक के ध्रुव का पता लगाना, विद्युत प्रेरण सिद्धांत, मिट्टी की जल धारण क्षमता का परीक्षण, ज्वालामुखी का फटना, विद्युत के सुचालक व कुचालक पदार्थ, भोजन के घटक परीक्षण, एक बीजपत्री, द्वि बीजपत्री आदि की समझ विकसित करने सरल व उपयोगी गतिविधियां बच्चों द्वारा रोचक ढंग से प्रदर्शित की गईं। विज्ञान शिक्षिका संपदा सिंह ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना ही ऐसे आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उनमें अपने आसपास की घटनाओं के प्रति अंधविश्वास के बजाय वैज्ञानिक सोच विकसित होती है। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य खेमसिंह नेताम, शिक्षक रमेश बघेल, रामनाथ चंद्राकर, नंदकुमार यादव, राजेंद्र साहू, प्रदीप सिंह ध्रुव, टोमन लाल वर्मा, बलदाऊ राम कन्नौजे, देवलाल साहू, डाकपाल चंद्राकर, अंजुलता साहू, सृष्टि देवांगन, गंगाराम निर्मलकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


