फिक्की फ्लो का ‘मेहनत दे रंग’ मेला’, उद्यमिता के गुर किए साझा

अमृतसर| फिक्की फ्लो ने साड्डा पिंड में ‘मेहनत दे रंग’ फ्लो विरसा आर्टिजन मेले का आयोजन किया। यह कार्यक्रम साल इन्फैन्ट्री के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य पंजाब की उद्यमशीलता भावना, सांस्कृतिक गौरव और अनुशासित परिश्रम का उत्सव मनाने के साथ-साथ महिला उद्यमिता और जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। इस मौके पर प्रसिद्ध अभिनेत्री मोना सिंह जो कोहरा और थ्री इडियट में उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए जाना जाता है। इस मौके पर सांसद गुरजीत सिंह औजला विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण अभिनेत्री मोना सिंह के साथ आयोजित एक संवाद सत्र रहा। जिसमें उन्होंने अपने विचार साझा किए। उन्होंने विभिन्न माध्यमों में अपने अनुभवों और अपने रेस्टोरेंट उद्यम की यात्रा पर भी चर्चा की। जिसने उपस्थित सदस्यों और अतिथियों को प्रेरित किया। इस मौके पर फ्लो ने अपने गांवों और शहर के प्रमुख लोगों को सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *