अमृतसर | थाना कत्थूनंगल पुलिस ने अवैध तरीके से ट्रांसफार्मर चालू करने के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उप मंडल अधिकारी मजीठा-2 की ने शिकायत में बताया कि गांव चाचोवाली स्थित डेरे पर 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर लगाने का एस्टीमेट विभागीय दफ्तर से मंजूर करवाया गया था। संबंधित सामग्री जेई की ओर से साइट पर रखवाई गई थी। आरोप है कि एक फरवरी को कुलदीप सिंह और उसके बेटे जगबीर सिंह ने निजी कर्मियों के माध्यम से बिना अनुमति ट्रांसफार्मर की लाइन बिछाकर उसे चालू कर दिया।


