डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की मौजूदगी में लायंस ने की सेवा गतिविधियां

भास्कर न्यूज | धमतरी लायंस क्लब धमतरी फ्रेंडस की ओर से 27 फरवरी को लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233-सी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल आधिकारिक यात्रा पर धमतरी पहुंचे। यहां उनकी उपस्थिति में सदस्यों ने सेवा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी विविध गतिविधियां की। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला लायन रेखा अग्रवाल भी मौजूद रहीं। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल के पहुंचने पर नूतन इंग्लिश स्कूल में स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने ढोल की मधुर धुन के साथ मोती की माला के साथ उनका स्वागत किया। स्कूल परिसर में 6 पौधों का रोपण किया गया। यह पौधा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन सीए मनोज सोनी एवं अन्य लायन सदस्यों ने मिलकर पौधे रोपे। इसके बाद रत्नाबांधा रोड स्थित गोपाला अस्पताल में दंत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. सीएल साहू एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों का निशुल्क जांच-उपचार किया। इस शिविर में डॉ. आदित्य सिन्हा, डॉ. परिषा सिंह परिहार एवं उनकी टीम ने सेवाएं दीं। स्व. दीपचंद एवं स्व. जिया पारेख की स्मृति में विकास पारेख द्वारा प्रदत्त वाटर कूलर प्रदान किया। विद्यार्थियों को पौष्टिक नाश्ता वितरित किया गया। 17 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रुद्री स्थित एक्जेक्ट फाउंडेशन एवं वृद्धाश्रम का भ्रमण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *