नाली निर्माण के दौरान छूटे पाइप से हो रही परेशानी

बिलासपुर | तोरवा पटेल मोहल्ला, वार्ड नंबर 41 में रामभवन के पास चल रहा नाली निर्माण कार्य अब स्थानीय निवासियों के लिए सिरदर्द बन गया है। कमल मेडिकल के ठीक सामने नाली के बीचों-बीच पाइप का एक बड़ा टुकड़ा छोड़ दिया गया है, जो जल निकासी में बाधा बन रहा है। नागरिकों का कहना है कि निर्माण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही के कारण पाइप के इस टुकड़े को हटाया नहीं गया। नतीजतन, मोहल्ले भर का कचरा और सिल्ट इस पाइप में फंसकर जमा हो रहा है। नाली का पानी आगे न बढ़ने के कारण वहां गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। – कमल पटेल, तोरवा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *