फुल्लावालां में डीएवी स्कूल की बसों को गांव से गुजरना बंद किए जाने के बाद पंचायत ने सोमवार को डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात कर अपना पक्ष रखने का समय लिया है। पंचायत सदस्य नवजिंदर सिंह ने बताया कि पंचायत के सभी सदस्य और इलाके के निवासी हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपनी मांगों सहित डिप्टी कमिश्नर के समक्ष पेश होंगे। नवजिंदर सिंह के अनुसार गांव की सड़क निर्माण के लिए पंचायत को करीब एक करोड़ रुपए की ग्रांट मिली है। बरसाती पानी की निकासी के लिए सड़क के साथ पाइप लाइन डालना जरूरी है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से सहयोग मांगा गया था, क्योंकि इसी मार्ग से रोजाना स्कूल बसों की आवाजाही होती है, जिससे सड़क पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। स्कूल प्रशासन ने किसी प्रकार की मदद करने से इंकार कर दिया। अब पंचायत ने कहा है कि सोमवार को स्कूल बसों की आवाजाही को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।


