भास्कर न्यूज | फाजिल्का जन सेवा सोसायटी द्वारा मानवता की भलाई के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोसायटी द्वारा संरक्षक रतन ग्रोवर, गुलशन राय, प्रधान रमन सेतिया, सचिव रमेश कुमार सुधा और प्रभारी आशु कुक्कड़ की अगुवाई में 17 जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन और 12 टीबी मरीजों को विशेष प्रोटीनयुक्त किट वितरित की गई। यह वितरण सिविल सर्जन डॉ. कविता सिंह के दिशानिर्देशों और जिला टीबी अधिकारी डॉ. नीलू चुघ की देखरेख में संपन्न हुआ। सोसायटी के सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए पवन बब्बर ने कहा कि शुरुआत में केवल 2 परिवारों से इस सेवा कार्य का आगाज हुआ था, लेकिन सदस्यों के सहयोग से अब यह संख्या 17 तक पहुंच गई है। सोसायटी उन परिवारों की मदद करती है जिनकी मासिक आय बहुत कम है, जो वृद्ध दंपति हैं या विधवा महिलाएं हैं। इसी क्रम में छठे चरण के तहत दूसरे महीने का प्रोटीनयुक्त राशन 12 टीबी मरीजों को अजय धींगड़ा, विकास कटारिया, आशा सैनी, जगदीश शर्मा, राजीव कपूर (रिटायर्ड रीडर) और नीलम सचदेवा के सहयोग से प्रदान किया गया। प्रधान रमन सेतिया ने बताया कि सोसायटी के मार्गदर्शक सुरेन लाल कटारिया के सुपुत्र विकास ने अपने पिता की प्रेरणा से एक जरूरतमंद परिवार को गोद लिया है। जिला टीबी अधिकारी डॉ. नीलू चुघ ने मरीजों को परामर्श देते हुए कहा कि दवा के साथ-साथ सही खुराक बेहद जरूरी है।


