अजमेर में फर्जी दस्तावेजों से जमीन का बेचान करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने हल्का पटवारी सहित कईंयों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चौरसियावास, वार्ड संख्या 78, वैशाली नगर अजमेर निवासी अजमत खांन पुत्र मोटा खान ने रिपोर्ट में बताया- पिता मोटा ने वर्ष 1996 में राजस्व ग्राम दौराई जमीन की खरीद रामदेव पुत्र किशना व अन्य से की। इसकी राशि खातेदारों को उसी दिन अदा कर दीइसका इकरारनामा मां रेशमी के पक्ष में करवाकर पांच लाख रुपए नकद दिए। इस जमीन को खरीदने के बाद पिता ने इस जमीन पर कॉलोनी बनाई जिसमें 1 से 49 तक के प्लॉट काटे। इस भूमि के खातेदार रायमल पुत्र हरजी की 14 जून 2011 को मृत्यु हो चुकी है। मृत्यु के पश्चात वसीयत से रायमल के हिस्से की भूमि का नामान्तरकरण पिता मोटा दर्ज होकर जमाबन्दी में अंकित है। यह जमीन घर से काफी दूर स्थित है इसलिए साल छः महिने में सार संम्भाल करने घर-परिवार वाले जाते रहते है। यह जमीन बकरामण्डी से सोमलपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित है। मौके पर प्राइम लोकेशन ने होने के कारण भू-माफियाओं की इस जमीन पर नजर पड़ी। इन लोगों ने मौके का फायदा उठाकर षड़यंत्र रचकर जमीन पर कब्जा करने की योजना बनाकर फर्जी दस्तावेज के मार्फत कईं लोगों को शामिल किया। भूमि के खातेदार जो कि अपने हक व हिस्से की जमीन को पूर्व में ही बेचान कर चुका था, को अपने षडयन्त्र मे शामिल करके पुनः फर्जी दस्तावेज तैयार करके नारायण सिंह से बेचान इकरारनामा, मुख्त्यारनामा फर्जी तरीके से मौमिन पुत्र फारुक के पक्ष में कर लिया। पीड़ित ने नारायण सिंह पुत्र भंवरलाल, मोमिन पुत्र फारुक, फकरुद्वीन पुत्र अलाबख्त, सुभान पुत्र भोमा, गोपाल सिंह पुत्र नारायण सिंह , युनुस कुरैशी पुत्र मोहम्मद अली, नामान्तरकरण दर्ज करने वाले हलका पटवारी व उप पंजीयक कार्यालय 2 अजमेर में कार्यरत अज्ञात कार्मिक के खिलाफ शिकायत दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढें ये खबर भी… REET के आवेदन फॉर्म में लेटेस्ट फोटो लगाना जरूरी:जैसा फोटो वैसे ही एग्जाम सेंटर पर होगी उपस्थिति दर्ज; काले चश्मे के साथ खींचा फोटो मान्य नहीं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली REET-2024 के लिए आवेदन सोमवार से शुरू हो गए है। अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में लेटेस्ट फोटो का उपयोग करना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


