बालोतरा जिले की गिड़ा पुलिस ने शादी की नियत से किडनैप कर ले जाकर रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पीड़िता के साथ एक माह तक रेप करना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वांटेड गिड़ा थाने के टॉप-10 आरोपियों में शामिल है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 29 मई को गिड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया गया। किडनैप कर एक माह तक अलग-अलग जगह पर रेप किया। इस पर पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज करवाए गए। गिड़ा थानाधिकारी देवाराम ने बताया- आरोपी की तलाश के लिए थाना स्तर पर टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी सहयोग और परंपरागत पुलिसिंग से अलग-अलग जहों पर दबिश दी गई। आरोपी भोमाराम पुत्र गंगाराम निवासी भांडु चारणान पुलिस थाना शेरगढ़ जोधपुर को डिटेन किया गया। पीड़िता को शादी करने की नीयत से किडनैप कर अपने साथ ले जाकर अलग-अलग जगह पर करीबन एक माह तक अपने साथ रखकर उसके साथ कई बार रेप करने का जुर्म कबूल किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच पड़ताल जारी है। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल शेभूराम और डालूराम शामिल रहे।


