अबोहर में धुंध के कारण 2 सड़क हादसे:पहले में ट्रक ने ट्राली को मारी टक्कर, दूसरे में 2 कार आपस में भिड़ी

अबोहर में धुंध के कारण दो सड़क हादसे हो गए। पहले घटना में अबोहर के कलरखेड़ा गांव में पुल पर कल देर रात लकड़ियों से लदी एक ट्राली खराब होने के कारण उसका ड्राइवर ट्राली को सड़क किनारे छोड़कर कहीं चला गया। रात करीब ढाई बजे जोधपुर के फलोदी से अमृतसर के लिए नमक लेकर आ रहा ट्रक का ड्राइवर आयुब खान जब उक्त गांव के पुल पर पहुंचा। तो घनी धुंध के चलते सड़क पर खड़ी यह ट्राली दिखाई न देने से उसका ट्रक ट्राली में जा घुसा। जिससे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि आयुब खान को मामूली चोटें आईं। दूसरी घटना में अबोहर के किल्लियावाली चौक पर आज सुबह धुंध के चलते दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *