मोगा| मोगा के कोटकपूरा बाईपास स्थित काली माता मंदिर में शनिवार की रात्रि मां भगवती की चौकी का आयोजन किया गया। श्री महाकाली मंदिर ट्रस्ट काली माता मंदिर के मुख्य पुजारी जय हंस पांडे ने मंदिर में पूजा अर्चना करवाई। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जसवंत आनंद दावड़ा, राम देव गर्ग, किशन चंद आदि मौजूद रहे। भजन गायकों ने मां काली की भेंटों का गुणगान किया। जसवंत आनंद ने बताया कि श्री महाकाली मंदिर ट्रस्ट काली माता मंदिर में धार्मिक आयोजन सहित प्रत्येक सप्ताह मां काली की पूजा, आरती एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है। दूर दराज से श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए मंदिर में पहुंचते है। संकीर्तन की समाप्ति पर आरती करके श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।


