क्रिकेट: एसईसीआरएमसी की टीम ने जीता मैच

बिश्रामपुर | नगर के अय्यप्पा मैदान में रविवार को रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा करंजी के सचिव पप्पू सिंह के नेतृत्व में क्रिकेट मैच हुआ। मुकाबला एसईसीआरएमसी प्लेइंग 1 और एसईसीआरएमसी प्लेइंग 2 के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन के चीफ स्टेशन मैनेजर डीके पॉल थे। रोमांचक मैच में एसईसीआरएमसी प्लेइंग 1 ने जीत दर्ज की। मेन अंपायर अमित मित्तल और लेग अंपायर विक्रम सिंह थे। एसईसीआरएमसी प्लेइंग 1 के कप्तान आलोक कुमार कुशवाहा और एसईसीआरएमसी प्लेइंग 2 के कप्तान राजमणि ने शानदार प्रदर्शन किया। संघर्षपूर्ण मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा। अशोक पासवान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान मणिलाल राजवाड़े, आलोक कुमार कुशवाहा, जगदेव प्रसाद राजवाड़े, हेमंत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *