शनिवार देर रात चोरों ने 4 ट्रांसफार्मरों के बुश तोड़कर तेल चोरी कर लिया। 300 केवी ट्रांसफार्मर चौक पासियां, 200 केवी सेवा समिति पुराना, 200 केवी सेवा समिति प्लथ वाला और बिजली घर के सामने 200 केवी साइकिल स्टैंड से तेल चोरी कर लिया गया। पावरकॉम कर्मचारियों के मुताबिक पिछले 3 माह से लगातार तेल चोरी की घटनाएं हो रही है मगर पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम है। बता दें कि 2 महीने पहले हाल गेट सिटी सर्किल के अधीन आते दुर्ग्याणा टेंपल सब डिवीजन के इलाकों में ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी हो गया था।


